कोर्ट ने दो अभियुक्तों को जारी किया लाल वारंट

जिला न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम सह एससी एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश मधु अग्रवाल ने गंभीर प्रकृति के मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को भगोड़ा घोषित करते हुए लाल वारंट जारी किया.

शेखपुरा. जिला न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम सह एससी एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश मधु अग्रवाल ने गंभीर प्रकृति के मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को भगोड़ा घोषित करते हुए लाल वारंट जारी किया. न्यायाधीश ने पुलिस को इन्हें तत्काल पकड़ कर कानून के हवाले करने का निर्देश दिया. विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने बताया कि न्यायालय ने बरबीघा थाना कांड संख्या 224/2014 में नामजद अभियुक्त जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी मुन्ना सिंह उर्फ़ रंजीत कुमार, पिता केदार सिंह के विरुद्ध लाल वारंट जारी किया है. उन्होंने बताया कि यह मामला लंबे समय से लंबित है और अभियुक्त न्यायिक प्रक्रिया से लगातार बचता आ रहा था. इसके अलावा शेखोपुरसराय थाना कांड संख्या 112/2018 में दर्ज मामले में अभियुक्त क्षेमा गांव निवासी कन्हैया कुमार, पिता धर्मवीर सिंह के विरुद्ध भी लाल वारंट जारी किया गया है. उक्त दोनों मामलों को विशेष न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत गिरफ्तारी की आवश्यकता बताई है. विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोनों अभियुक्तों की अभिलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. न्यायालय का आदेश कठोर एवं स्पष्ट है कि किसी भी स्थिति में अभियुक्त कानून की पकड़ से बाहर न रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >