बिंद. बिंद प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज अधिकारी जफरुद्दीन ने जनगणना पर्यवेक्षक के साथ अपने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना कार्यों की तैयारी, उसकी रूपरेखा एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा करना था. बैठक के दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिससे सरकार को योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलती है. इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जनगणना पर्यवेक्षक जफरुद्दीन ने उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को समय से प्रशिक्षण दिया गया है. साथ ही डेटा संग्रह के दौरान आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी बल दिया गया, ताकि आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे.बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जायेगा. इसके अलावा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जायेगी. इस मौके पर मास्टर ट्रेनर रविकांत गुप्ता, रविशंकर, प्रखंड एवं अंचल के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लिया. जनगणना 2027 की तैयारी तेज, थरथरी में प्रगणक व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण थरथरी़ मंगलवार को ट्राइसेम भवन, थरथरी में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराना तथा दो मई 2026 से शुरू होने वाली जनगणना प्रक्रिया और वर्तमान में चल रहे स्व-गणना अभियान को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करना था. बैठक में सभी प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं प्रखंड स्तर पर गठित जनगणना प्रकोष्ठ से जुड़े प्रतिनिधि कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी।इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिक्षा कुमारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि सहित मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षक रमेश कुमार एवं राम प्रवेश राम उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने पर जोर दिया.
जनगणना कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक
बिंद प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज अधिकारी जफरुद्दीन ने जनगणना पर्यवेक्षक के साथ अपने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की.
