सिलाव में लगाया गया राजस्व अभियान के तहत शिविर

प्रखंड मुख्यालय में राजस्व महाअभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत सिलाव क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था.

सिलाव. प्रखंड मुख्यालय में राजस्व महाअभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत सिलाव क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था. सिलाव नगर पंचायत में 14 वार्डों से लोग शिविर में पहुंचे। सुबह 10 बजे से सिलाव सम्राट अशोक भवन में लोगों की भीड़ जमा होने लगी. सिलाव अंचलाधिकारी आकाश दीप बताया कि राजस्व महाअभियान का उद्देश्य जनता को पारदर्शी और त्वरित सेवा देना है. उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा. शिविर में जमाबंदी सुधार, दाखिल-खारिज और अन्य भूमि संबंधी मामलों का निपटारा किया गया. लोगों ने बताया कि एक ही जगह पर सभी काम होने से उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े. हालांकि बैठने की व्यवस्था की कमी के कारण लोगों को परेशानी हुई. कुछ लोग आवेदन भरने और कागजात जमा करने में मदद मांगते नजर आए। शाम 4 बजे तक लोग अपने कागजात जमा कराते रहे।इस महा अभियान में कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं थे,कम्प्यूटर पर काम करने वाले सिर्फ राजिस्ट्रशन कर रहे थे. सिलाव नगर पंचायत के लोगों ने बताया की सैकड़ों लोगों को पर्चा नही मिला है, जबकि पर्ची लोगों के घर घर तक पहुचाने का काम था. लेकिन किसी भी व्यक्ति को घर नहीं पहुंचाया गया. सिलाव सम्राट अशोक भवन में सभी पर्चा को रख दिया गया था. लोग जैसे तैसे कर दिया, दूसरे का भी पर्चा लोग ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >