सड़क हादसे में किशोर की मौत

गिलानी गांव के पास शुक्रवार को एक दुखद सड़क हादसे में लगभग 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.

अस्थावां. गिलानी गांव के पास शुक्रवार को एक दुखद सड़क हादसे में लगभग 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार एनएच-33 बरबिघा-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर, पॉवर हाउस कॉलोनी के पास, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने किशोर को जोरदार टक्कर मार दी. इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल, अस्थावां लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर, पावापुरी रेफर किया. लेकिन वहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान लखीसराय जिला के थाने बाजार निवासी रंजीत साव के पुत्र, अमन कुमार (लगभग 11 वर्ष) के रूप में हुई. बताया जाता है कि मृतक का परिवार बरबिघा में किराये के मकान में रहकर अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहा था. स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल किशोर को अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >