शेखपुरा. बच्चों के विवाद में देवर ने अपने भाभी की लात घूसों और चप्पल से जमकर पिटाई की. यह घटना सदर प्रखंड के पचना गांव की है. रात्रि में इस घटना में बुरी तरह से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंधमें घायल महिला मकेश्वर महतो की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि सवेरे में उसके घर केदो बच्चे गेंद से खेल रहे थे. गेंद के नाली में चले जाने पर एक बच्चे ने उसेनिकालने को कहा. इस पर वह मना कर दिया और जोर-जोर से रोने लगा. इस पर घायल महिलाके देवर विकास कुमार ने महिला पर बालक को पीटने का आरोप लगाया. सवेरे की घटना केबाद रात्रि में उसका देवर घर में घुसकर घर का मुख्य दरवाजा बंद कर उसे लात, घुसा और चप्पल सेबेरहमी से मारपीट किया. पति के सामने मारपीट खाने के बाद महिला को लोगों ने इलाजके लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में पुलिस घायल के बयान दर्ज करमामले की तहकीकात में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
