प्रखंड कार्यालय में हुई बीएलबीसी की बैठक

हरनौत प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित बीडीओ कक्ष में शनिवार को बीएलबीसी (ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी) आयोजित की गई.

बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित बीडीओ कक्ष में शनिवार को बीएलबीसी (ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी) आयोजित की गई. जिसमें बीडीओ डॉ पंकज कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के ब्रांचों के प्रबंधक और अधिकारियों ने भाग लिया. बीडीओ ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन, कृषि ऋण, स्वरोजगार योजनाओं तथा बैंकिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान बीडीओ द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिया गया. बीडीओ ने बताया कि बैठक का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना, साथ ही जरूरतमंदों को समय पर और बिना किसी परेशानी के ऋण और अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिलें. मौके पर हरनौत बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक रंजन, नेहुसा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार, गोनावां बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार, चेरो बैंक के अधिकारी पंकज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >