अकौना गांव के दोहरे हत्याकांड में तीन को जेल

जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में गत 17 अप्रैल की रात दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प की घटना में 2 लोगों को गोली मार कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 3 नामजद अभियुक्तों को रविवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दी.

शेखपुरा.जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में गत 17 अप्रैल की रात दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प की घटना में 2 लोगों को गोली मार कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 3 नामजद अभियुक्तों को रविवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दी.छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने संयुक्त रूप में की. बता दें कि 17 अप्रैल की रात्रि गेहूं की थ्रेसर से दौनी के दौरान थ्रेसर से निकले धूल कण का घर में प्रवेश कर जाने से मना करने तथा जमीन बटवारा के बाद खेत में गाड़े गए खूंटे पर ट्रैक्टर चढ़ा देने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे.विवाद विकराल रूप ले लिया और दोनों पक्ष के लोग हथियार निकालकर एक दूसरे पक्ष के ऊपर गोलीबारी करना शुरू कर दिया. गोली लगने से एक पक्ष के 65 वर्षीय परमेश्वर यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. जबकि दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय संतोष यादव उर्फ प्रेम की मौत उसी रात पटना स्थित एक निजी क्लिनिक में हो गया था. इस बाबत सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग आपस में गोतिया होने के साथ पड़ोसी भी है. घटना के संबंध में मृतक परमेश्वर यादव के पुत्र संजीत यादव द्वारा स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई हत्या की प्राथमिकी में गांव के ही 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें दो नामजद अभियुक्तों में राजेंद्र यादव तथा अमृत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. वही घटना में मारे गए दूसरे व्यक्ति संतोष यादव की विधवा गुड़िया देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 18 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था.उन्होंने कहा कि अभियुक्तों में एक हत्यारोपी राजेश यादव को पुलिस गिरफ्तार कर ली है.उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनो आरोपियों को पुलिस निगरानी में आज शाम शेखपुरा जेल भेज दिया गया.जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उनके छुपे रहने के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है.उन्होंने कहा कि गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल अभी भी कैंप कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >