शेखपुरा. किसानों के हक एवं अधिकार को लेकर विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान यूनियन द्वारा आगामी 10 फरवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इस प्रदर्शन को लेकर संगठन द्वारा बढ़-चढ़कर किसानो की भागीदारी को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ यादव, प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद, जिला सचिव चंद्रशेखर महतो, जिला महासचिव सुबोध कुमार, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय सहित अन्य ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से पटेल चौक स्थित बिस्कोमान के समीप धरना दिया जाएगा एवं 2:00 बजे अपराह्न समाहरणालय के समीप आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा .उन्होंने इस संबंध में डीएम को भी आवेदन सौंपा है. उन्होंने संगठन के मांगों के समर्थन में बताया कि सभी फसलों का एमएसपी की गारंटी देने, स्वामी नाथन आयोग के सिफारिश को लागू किए जाने, सिंचाई की गारंटी, चकबंदी कानून लागू करने एवं घाटकुसुम्भा प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने शेखपुरा जिला मुख्यालय के 5 किलोमीटर के दायरे में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण किए जाने की भी मांग की. उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय के समीप किसान धान का हवन करेंगे. बहरहाल आयोजित होने वाले आंदोलन में किसानों की बढ़-चढ़कर भागीदारी को लेकर संगठन के सदस्यों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान तेज कर दिया गया है.
भारतीय किसान यूनियन का धरना- प्रदर्शन 10 को

भारतीय किसान यूनियन का धरना- प्रदर्शन 10 को
Copied link
किसानों के हक एवं अधिकार को लेकर विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान यूनियन द्वारा आगामी 10 फरवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा.