अनियंत्रित बस ने पिता -पुत्र को कुचला, पिता की मौत

हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट विगहा मीना बाजार के पास अनियंत्रित बस ने पिता-पुत्र को कुचल दिया जहां पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

हिलसा़ हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट विगहा मीना बाजार के पास अनियंत्रित बस ने पिता-पुत्र को कुचल दिया जहां पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मीना बाजार के पास शव रखकर हिलसा- एकंगरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. हालांकि पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद करीब एक घंटे के बाद सड़क को जाम से मुक्त कराया गया. मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट विगहा गांव निवासी स्व महावीर प्रसाद के 60 वर्षीय पुत्र देवनन्दन प्रसाद उर्फ छोटे यादव के रूप में किया गया. बताया जा रहा है कि देवनंदन प्रसाद को उनके पुत्र सुधीर कुमार हाथ पकड़कर मीना बाजार के पास सड़क पार कर रहे थे. तभी हिलसा से एकंगरसराय की ओर जा रही अनियंत्रित बस ने दोनो को कुचल दिया जहां पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए मीना बाजार के पास शव को रखकर सड़क जाम कर दिया जिससे घण्टो समय तक बाहनो कि आवाजाही बन्द रहा. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बीडीओ अमर कुमार एव हिलसा थाने के पुलिस पदाधिकारी पहुचे और लोगो को समझा बुझाकर जाम को हटाया गया. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.बस को भी जप्त कर लिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >