Nalanda Gunda Parade: आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तेलमर थाना परिसर में गुंडा एवं चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित परेड में गुंडा पंजी में दर्ज और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थाना परिसर बुलाया गया.
आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
परेड के दौरान असामाजिक तत्वों की वर्तमान स्थिति, हाजिरी और उनके क्रियाकलापों की जांच की गयी. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में किसी भी तरह के अपराध और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुंडा परेड का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना, कानून-व्यवस्था बनाये रखना और आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है.
चौकीदारों को भी किया गया सक्रिय
ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए चौकीदारों को भी सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. उन्हें गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने को कहा गया.
तेलमर, ललुआडीह, बेजापति, जीवनपुर, जगतपुर, सोराडीह, भेड़िया, विरेयापर, बेढ़ना, गोसाईमठ, न्याखंदा, मोहनखंदा, काजीपुर, भोजपुर, पाकड़, मुस्ताफापुर, नूरनगर, छिड्डी, वनगच्छा, पनपनमा और हृदनबिगहा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह
