अज्ञात बाइक की टक्कर से जख्मी किशोर की मौत

अस्थावां थाना क्षेत्र के राजा बीघा गांव के पास घर से निकलने के दौरान अज्ञात बाइक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गयी.

बिहारशरीफ. अस्थावां थाना क्षेत्र के राजा बीघा गांव के पास घर से निकलने के दौरान अज्ञात बाइक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार की संध्या घटी. मृतक की पहचान राजा बीघा गांव के रहने वाले प्रमोद राम के बेटे (13) दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है. दिव्यांशु सरकारी स्कूल में छठी क्लास में पढ़ाई करता था. इस घटना के संबंध में भाई रौशन कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे दिव्यांशु घर से बाहर निकला था. लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी को परिजनों ने एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. लेकिन चिकित्सक ने उसे बेहतर ईलाज के लिये बरबीघा रेफरल अस्पताल भेज दिया जहां से फिर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी किशोर की मौत की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को मॉडल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दाह संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >