हवनपुरा में पइन में डूबने से किशोरी की मौत

रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव में शुक्रवार को पानी भरे पईन में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई.

बिहारशरीफ. रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव में शुक्रवार को पानी भरे पईन में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी शंकर बिंद की 16 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, पूजा शुक्रवार को अपनी मां के साथ धान रोपने खेत में गई थी. रोपाई के बाद वह पैर धोने के लिए पास के पईन पर गई थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई. आसपास मौजूद लोगों ने उसे डू���ते देखा और बचाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना प्रभारी कुणाल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इस हादसे से गांव में मातमी माहौल है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >