ताइकवांडो खिलाड़ियों ने जीते 11 स्वर्ण पदक

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलडियो ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया हैं.

शेखपुरा. राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलडियो ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया हैं.जिला के खिलाड़ियों ने पहले दिन की शुरुआत में ही सात स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की. जबकि दुसरे दिन चार स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई है. दुसरे दिन का खेल जारी है. प्रतियोगिता के पहले दिन 35 किलोग्राम वर्ग में प्रिया कुमारी , 48 किलोग्राम मे सृष्टि गुप्ता, 22 किलोग्राम मे करिश्मा कुमारी, 46 किलोग्राम मे खुशी कुमारी, 47 किलोग्राम मे आयुषी कुमारी, 80 किलोग्राम मे हर्षवर्धन कुमार और 55 किलोग्राम मे रोहित सैनी ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता अर्जित की है. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता बेगूसराय में हो रहा है. खिलाड़ियों ने दुसरे दिन भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और दुसरे दिन समाचार लिखे जाने तक चार स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की . इनमें ऋषि कुमार,खुशबु कुमारी,मानव कुमार,रिशु का नाम शामिल है. इसकी जानकारी कोच कुंदन कुमार ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >