छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

स्थानीय बाजार स्थित काठमांडू टोला में रविवार को नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अस्थावां बाजार निवासी मंटू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार ने आत्महत्या कर ली.

मृतक नीट की तैयारी कर रहा था

अस्थावां बाजार काठमांडू टोला में हुई घटना

अस्थावां. स्थानीय बाजार स्थित काठमांडू टोला में रविवार को नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अस्थावां बाजार निवासी मंटू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार ने आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक नीट की तैयारी कर रहा था और रविवार को ही नीट की परीक्षा थी . परिजन ने जब सुबह को परीक्षा का समय से पहले उसे जगाने गया तो अंदर से दरवाजा बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से आवाज नहीं आयी तो दरवाजा को खोलने के लिए काफी प्रयास किया गया. लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया. दरवाजा खुलते ही प्रियांशु फंदे से लटकता हुआ देख परिजनों मे कोहराम मच गया. मोहल्ले में मातम छा गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जिसमें लिखा था कि नीट नहीं होगी सॉरी . इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्थावां थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. थानाध्यक्ष दिवयांजली जायसवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >