गया जी: सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 20 से 25 जुलाई तक होगा योगदान

Teacher Passed Competency Examination : सॉफ्टवेयर के माध्यम से 8 से 10 जुलाई के बीच डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे. चयनित शिक्षकों का पदस्थापन उसी विद्यालय में किया जाएगा.

Teacher Passed Competency Examination : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर द्वितीय चरण की काउंसिलिंग पूरी कर चुके स्थानीय निकाय शिक्षकों की विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया है. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

विशिष्ट शिक्षक के रूप में जारी होगा नियुक्ति पत्र

जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने बताया कि जिन शिक्षकों ने तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा 18, 19 और 26 मई 2026 को आयोजित द्वितीय चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें सबसे पहले विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा.

चयनित शिक्षकों का पदस्थापना पहले वाले स्कूल में होगा

उन्होंने बताया कि विभागीय सॉफ्टवेयर के माध्यम से 8 से 10 जुलाई के बीच डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे. चयनित शिक्षकों का पदस्थापन उसी विद्यालय में किया जाएगा, जहां वे वर्तमान में कार्यरत हैं. विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं प्रारूप योगदान पत्र भी विभागीय सॉफ्टवेयर से उपलब्ध कराए जाएंगे.

डीईओ ने बताया कि 15 से 18 जुलाई के बीच जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, पदस्थापन पत्र और योगदान पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद शिक्षक 20 से 25 जुलाई के बीच अपने निर्धारित विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान देंगे।

समय-सीमा के भीतर पूरी करें प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि विद्यालय में योगदान देने की तिथि से संबंधित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक माने जाएंगे तथा उसी दिन से स्थानीय निकाय शिक्षक के पद से स्वतः विरमित हो जाएंगे. विशिष्ट शिक्षक के रूप में वेतन का भुगतान भी योगदान की तिथि से ही प्रभावी होगा. शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से पूरी की जाए.

Also Read : मैगरा-डुमरिया बस पड़ाव पर मूलभूत सुविधा का अभाव, शौचालय के अभाव में मैगरा और डुमरिया बस स्टैंड पर बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjwalanand giri

उज्जवलानंद गिरि वर्ष 2009 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ कार्यालय में जिला संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं. शिक्षा, सहकारिता, जिला परिषद तथा बिहारशरीफ प्रखंड की खबरें प्रमुखता से लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >