बिहारशरीफ में एसपी हृदय कांत का निरीक्षण, सोहसराय और भागनबिगहा थाने की व्यवस्था परखी

पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने सोहसराय और भागनबिगहा थानों का देर रात अचानक निरीक्षण किया. इस औचक निरीक्षण से थानों में पुलिसकर्मियों की सक्रियता बढ़ गई. एसपी ने थानों की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और रात्रि गश्ती दल की भी जांच की.

Nalanda Police Inspection: पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बुधवार की देर रात सोहसराय थाना और भागनबिगहा थाना का औचक निरीक्षण किया. अचानक हुए निरीक्षण से थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों में सक्रियता बढ़ी रही. निरीक्षण के दौरान एसपी ने दोनों थानों के परिसर, अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

अभिलेखों और थाना की कार्यप्रणाली की ली जानकारी

पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के संधारण से संबंधित आवश्यक जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. एसपी ने थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा.

रात्रि गश्ती दल की भी जांच

औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने रात्रि गश्ती दल की भी जांच की. उन्होंने पुलिसकर्मियों से गश्ती व्यवस्था की जानकारी ली और क्षेत्र में लगातार प्रभावी एवं सतर्क गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि रात के समय पुलिस की सक्रियता अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है.

Also Read : VIDEO: ‘छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार’, प्रशांत किशोर बोले- TRE समेत जायज मांगें माननी होंगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमर कुमार

अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >