निरीक्षण में छह डॉक्टर और कई कर्मी ड्यूटी से मिले गायब

डीएम आरिफ अहसन के औचक ने स्वास्थ्य संस्थानों में व्याप्त कुव्यवस्था का पोल खोल दिया है. बृहस्पतिवार को डीएम ने सदर अस्पताल, गिरिहिंडा पीएचसी और जीएनएम कॉलेज का औचक निरीक्षण किया.

शेखपुरा. डीएम आरिफ अहसन के औचक ने स्वास्थ्य संस्थानों में व्याप्त कुव्यवस्था का पोल खोल दिया है. बृहस्पतिवार को डीएम ने सदर अस्पताल, गिरिहिंडा पीएचसी और जीएनएम कॉलेज का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल सहित दो स्वास्थ्य संस्थानो में छह डॉक्टर और कई स्वास्थ्य कर्मी बिना सुचना के ही ड्यूटी से गायब पाए गये. इसके पूर्व वरीय अधिकारी अपनी व्यवस्था की वाहवाही लेते नही थकते थे. लेकिन, यहां आधे से अधिक डॉक्टर नदारत मिले. डीएम ने डियूटी से नदारद मिले चिकित्सकों और कर्मियों के खिलाफ सिविल सर्जन को सख्त कारवाई करने को कहा है. सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में डियूटी से चार डॉक्टर और दो से अधिक कर्मी ड्यूटी से गायब पाए गए. गायब डॉक्टरों में डॉ. रविरंजन, डॉ. निखत परवीन, डॉ. सुनीला कुमारी एवं डॉ. प्रियंका कुमारी अनुपस्थित पाये गए. इसके साथ ही परिचारिका पुनम कुमारी, कर्मी सुमित कुमार इत्यादि अनुपस्थित पाए गए. वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य गिरिहिंडा में निरीक्षण के दौरान डॉ. शंभू शरण पाण्डेय, डा. सुनील चंद्रराय अनुपस्थित पाए गए. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी मो.मुसरत अली ,शोभा कुमारी, कविता कुमारी, रोमा कुमारी, सर्वेश्वर कुमार एवं अनुपस्थित मिले. वही, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, एवं रामसखी कुमारी ये सब बिलम्ब से कार्यालय पहुंचे. अस्पताल की साफ-सफाई बहुत ही दयनीय रहने के कारण संवेदक के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही पी.एच.सी. प्रभारी पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया है. सदर अस्पताल में बेड की स्थिति पर जताई नाराजगी

डीएम ने सदर अस्पातल का निरीक्षण करते हुए साफ़ – सफाई की समीक्षा की. इस क्रम में बेड,एवं परिसर में बदबू और गन्दगी की स्थिति को देखते हुए उन्होंने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने जल्द ही वहां साफ-सफाई भी कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है. इसके साथ ही आगे से इस तरह की स्थिति पाए जाने पर उन्होंने बड़ी करवाई की बात भी कही है. उन्होंने स्वयं काउंटर पर खड़े होकर वहां की पंजीकरण प्रक्रिया को देखते हुए उसे और सरल बनाने के लिए प्रयास करने को कहा है. निरीक्षण के दौरान एडीएम सियाराम सिंह, एसडीओ राहुल सिन्हा भी मौजूद थे.

सदर अस्पताल में रोस्टर बनाकर डियूटी लगाने का निर्देश

इसके अलावा सदर अस्पताल शेखपुरा में रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी को ससमय कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है. इसी क्रम में उनके द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण लगातार किया जाता है. मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी भी प्रकार को दिक्कत न हो,यही प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सभी चिकित्सक एवं सहयोगी कर्मियों को आगे समय से अपने निर्धारित रोस्टर पर उपस्थित रहने का आदेश दिया है. साथ ही साफ सफाई की स्थिति को और बेहतर बनाने का आदेश भी उनके द्वारा दिया गया है. उन्होंने अस्पताल में भी सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >