अगलगी से बहन और भाई झुलसे

थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक घर में आग लग गयी. इस भीषण अग्निकांड में छह माह की बच्ची व किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

हिलसा. थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक घर में आग लग गयी. इस भीषण अग्निकांड में छह माह की बच्ची व किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. जख्मियों में डोमन पांडेय के छह माह की बेटी मंगनी कुमारी एवं 13 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है. ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना बड़की घोसी गांव निवासी डोमन पाण्डेय के घर में घटित हुई है. उनकी पत्नी सुबह के समय घर में खाना बना रही थी. उन्होंने अपनी 6 महीने की बच्ची को चूल्हे के पास ही सुला दिया था. इसी दौरान वह किसी काम से वहां से बाहर चली आईं. अनहोनी तब घटी जब चूल्हे से निकली एक चिंगारी पास में रखे चना-मसूर के बोझा तक पहुंच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर में आग फैल गई. आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. इस दौरान 13 वर्षीय गोलू कुमार ने अपनी साहस का परिचय देते हुए बिना जान की परवाह किए घर में प्रवेश किया और अपनी छोटी बहन को बाहर निकाला. इस बचाव अभियान में वह स्वयं भी बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से दोनों घायल बच्चों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है. वही आगलगी की सूचना अग्निशम विभाग की टीम को दिया जहां कड़ी मशक्कत बाद अग्निशमन विभाग टीम एवं ग्रामीणों की सहयोग से करीब एक घंटा में आग पर काबू पाया गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद धनंजय कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने तत्काल इलाज के लिए आर्थिक मदद भी प्रदान की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >