शेखपुरा जिले में वट सावित्री पूजा पर महिलाओं ने रखा उपवास, पति की दीर्घायु की कामना

Sheikhpura News: शेखपुरा जिले में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. सुबह से ही शहर समेत विभिन्न इलाकों में स्थित वट वृक्षों के समीप महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की.

Sheikhpura News🙁रंजीत कुमार ) शेखपुरा जिले में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. सुबह से ही शहर समेत विभिन्न इलाकों में स्थित वट वृक्षों के समीप महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की.


शहर के अनुमंडल कार्यालय परिसर, टाउन थाना परिसर,पटेल चौक, अरघौती पोखर, हसनगंज सहित जिले के कई स्थानों पर वट वृक्षों के नीचे पूजा का आयोजन किया गया. पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा धागा बांधकर पूजा संपन्न की. इस दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी तथा परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की.


पूजा स्थलों पर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा


पूजा स्थलों पर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा. कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन भी किया. वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी गई, जहां पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही.


मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है. इसी आस्था के साथ महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से व्रत और पूजा संपन्न की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >