बच्चे की पीट-पीटकर हत्या मामले में सात गिरफ्तार

सकरावां गांव में नींबू के विवाद में बच्चे की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 11 नामजद 7 लोगो को गिरफ्तार किया है.

अस्थावां. सकरावां गांव में नींबू के विवाद में बच्चे की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 11 नामजद 7 लोगो को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि सकरावां गांव में नींबू के विवाद को लेकर हुए बच्चे को पीट-पीटकर की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 लोगों सहित एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार लोगों में 3 महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है. उन्होंने बताया कि मोहम्मद खालिद अंसारी, मो. हैदर अली, सौहेल अफरीदी, नेहा प्रवीण, सबा प्रवीण और मुस्कान प्रवीण सहित एक नवालि को निरूद्ध किया गया. घटना के बाद पूरे गांव में शांति का माहौल है और गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है. मृतक शुभम की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाई एक बहन थी मृतक भाई मे बड़ा था. बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के बच्चों ने बताया कि नींबू जमीन पर गिरा हुआ था, जिसे झगडू ने उठा लिया था. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने लाठी डंडा से मृतक के सिर के पीछे वार कर दिया. वार लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना की जानकारी परिजन को मिला परिजन ने आनन-फानन मे इलाज के लिए स्थानीय गांव मकसीदपुर ले जाने के क्रम दम तोड दियापुलिस ने आरोपियों को मॉब लिंचिंग से बचाया घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण आरोपी के घर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को भीड़ के हमले से बचाया. उपद्रव के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए. शुभम की मौत के बाद गांव में मातम सन्नाटा पसरा हुआ है. मां बार-बार बेटे को याद कर बिलख रही है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >