घाटकुसुम्भा. बाउघाट थाना अंतर्गत लूट मामले का आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक लखीसराय जिला के बरहिया प्रखंड अंतर्गत बीरुपुर थाना के मनोहरपुर गांव निवासी चंदेश्वर महतो के पुत्र अंजेश कुमार के रूप में की गई है. इसके ऊपर दो लुट का केस बाउघाट थाना में दर्ज है. इस पर एक फाइनेंस कर्मी को पिस्तौल दिखाकर बड़हिया प्रखंड के फादिल गांव के समीप 70 हजार रुपया लूट की घटना को वारदात देने का आरोप है. जबकि, दूसरे केस में घाटकुसुम्भा- कोयला रोड में भी इस पर लूटपाट करने का आरोप है. बाउघाट थाना अध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था की आरोपी अपने घर में मनोहरपुर में छुपा हुआ है. कोरमा थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ मनोहरपुर गांव जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे कानूनीप्रक्रिया के बाद जेल से दिया गया.
फाइनेंसकर्मी से लूट मामले का आरोपी गिरफ्तार
बाउघाट थाना अंतर्गत लूट मामले का आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक लखीसराय जिला के बरहिया प्रखंड अंतर्गत बीरुपुर थाना के मनोहरपुर गांव निवासी चंदेश्वर महतो के पुत्र अंजेश कुमार के रूप में की गई है.
