प्रेमी के घर से प्रेमिका बरामद, युवक जेल भेजा गया

बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग प्रेमिका को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ छबीलापुर थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव से बरामद कर लिया.

बिंद़ बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग प्रेमिका को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ छबीलापुर थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव से बरामद कर लिया. बताया जाता है कि युवती 28 अप्रैल 2025 को अपने घर से फरार हो गई थी। इस मामले में परिजनों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी़ परिजनों ने बताया कि युवती अपने माता-पिता के साथ नई दिल्ली जा रही थी. उसी ट्रेन की एक बोगी में युवक भी सफर कर रहा था. यात्रा के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित हो गया. इसके बाद युवक युवती के गांव आने-जाने लगा और दोनों का छिप-छिपकर मिलना-जुलना जारी रहा. इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। परिजनों के अनुसार दोनों को एक बच्चे का जन्म भी हुआ था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को युवक के घर से बरामद किया. न्यायालय के आदेश पर नाबालिग युवती को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग प्रेमिका को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ छबीलापुर थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव से बरामद कर लिया. बताया जाता है कि युवती 28 अप्रैल 2025 को अपने घर से फरार हो गई थी। इस मामले में परिजनों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। परिजनों ने बताया कि युवती अपने माता-पिता के साथ नई दिल्ली जा रही थी. उसी ट्रेन की एक बोगी में युवक भी सफर कर रहा था. यात्रा के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित हो गया. इसके बाद युवक युवती के गांव आने-जाने लगा और दोनों का छिप-छिपकर मिलना-जुलना जारी रहा. इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। परिजनों के अनुसार दोनों को एक बच्चे का जन्म भी हुआ था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को युवक के घर से बरामद किया. न्यायालय के आदेश पर नाबालिग युवती को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >