बिहारशरीफ में 11.80 लाख आयुष्मान कार्ड सत्यापित, राशन कार्ड e-KYC में तेजी के निर्देश

बिहारशरीफ समाहरणालय में हुई समीक्षा बैठक में राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रगति को तेज करने के निर्देश दिए गए. साथ ही, 11.80 लाख से अधिक आयुष्मान कार्डों के सफल सत्यापन पर संतोष व्यक्त किया गया.

Nalanda Ayushman Card eKYC : बिहारशरीफ समाहरणालय के न्यू एनआईसी भवन में जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनशिकायतों, लंबित मामलों और जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और डीएम ने अधिकारियों को लक्ष्य तय कर स्टेप-बाय-स्टेप आगे बढ़ने का निर्देश दिया.

सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट संस्थानों के रूप में विकसित करने पर जोर

समीक्षा की शुरुआत सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक और समग्र उन्नयन से हुई, जहां डीएम ने स्मार्ट क्लास, बेहतर खेल सुविधाएं, खेल का वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कुछ विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया.

नगरनौसा में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि का प्रस्ताव

नगरनौसा प्रखंड के पास डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चिन्हित किए जाने पर डीएम ने संतोष जताया और संबंधित पदाधिकारी को भूमि से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Also Read : गया जी से बैंकॉक जाना होगा आसान, CM सम्राट चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

आयुष्मान कार्ड सत्यापन में बेहतर प्रगति

आयुष्मान कार्ड योजना की समीक्षा के दौरान अस्पतालों के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया गया कि जुलाई तक जिले में 11,80,945 आयुष्मान कार्ड सत्यापित किए जा चुके हैं, और इन कार्यों को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए गए.

राशन कार्ड के ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश

राशन कार्ड की समीक्षा के दौरान ई-केवाईसी वेरिफिकेशन में आ रही तकनीकी व व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई, तथा डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं की पहचान कर तत्काल समाधान करने और ई-केवाईसी की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >