सतीश झा बने उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सतीश कुमार झा उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश बनाए गए हैं.

शेखपुरा. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सतीश कुमार झा उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश बनाए गए हैं. पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. गौरतलब है कि उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार रजक के स्थानांतरण के बाद इस न्यायालय का कामकाज प्रभार के रूप में संचालित किया जा रहा था. अब स्थाई तौर पर सतीश कुमार झा की तैनाती के बाद उत्पाद मामलों के विचारण में तेजी आने की संभावना है. उत्पाद मामलों के विशेष लोक अभियोजक अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले दो माह से न्यायाधीश के अनुपस्थिति में विचारण के मामले लंबित चल आ रहे थे. अब इसमें तेजी आने की संभावना है. प्रभार के तौर पर काम करने के कारण उत्पाद मामलों में केवल जमानत आदि आवश्यक मामलों की ही सुनवाई हो पा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >