नालंदा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Bihar Road Accident: नालंदा जिला के रहुई थाना इलाके के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोनसा गांव के समीप रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.मृतक की पहचान बिंद थाना इलाके के खालसा गांव निवासी देवेंद्र केवट के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है.पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले आई है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Bihar Road Accident: (मुकुल नाथ सिन्हा) नालंदा जिला के रहुई थाना इलाके के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोनसा गांव के समीप रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.

घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान बिंद थाना इलाके के खालसा गांव निवासी देवेंद्र केवट के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई है. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रहुई थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ललित विजय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.

मृतक के परिजनों ने घटना पर क्या बताया?

मृतक के परिजनों ने बताया कि रवि कुमार रविवार की शाम अपने गांव खालसा से छबिलापुर थाना इलाके के बेल्दारिपर गांव स्थित ससुराल जा रहा था.

इसी दौरान सोनसा गांव के समीप रहुई की ओर से तेज गति में आ रही कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

थाना प्रभारी ने घटना पर क्या बताया?


रहुई थाना प्रभारी ललित विजय ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले आई है.

मामले की जांच की जा रही है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >