Nalanda Road Accident🙁सुनील कुमार ) नालंदा जिले के बेन थाना इलाके के महमदपुर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है.
इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई है. मृतक की पहचान महमदपुर गांव निवासी रामसिया बिंद के 30 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है.
मृतक के परिवार वालों ने क्या बताया?
मृतक के परिवार वालों के अनुसार,राजू कुमार रविवार की शाम बाइक से परवलपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है.
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले गए है. जहां इलाज के दौरान रविवार की रात करीब 10:30 बजे उनकी मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है.
घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?
सूचना मिलने पर बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है.
इस संबंध में बेन थानाध्यक्ष रवि राजकुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
