लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार , अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

नालंदा के इसलामपुर में पुलिस ने लूट कांड के फरार आरोपी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

इसलामपुर ( नालन्दा ). इसलामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विगत कई महीनों से फरार चल रहे लूट कांड का आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे हिलसा जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने ने बताया कि इसलामपुर थाना क्षेत्र के वेशवक गांव मे छापेमारी कर पुलिस ने कई महीनों से फरार चल रहे लूट कांड का आरोपी प्रकाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे हिलसा जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर विगत कई महीनों से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी थाना कांड संख्या 598/2024 का नामजद आरोपी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >