बिहारशरीफ यातायात थाना के सामने धंसी सड़क, बैरिकेडिंग कर शुरू कराया गया मरम्मत कार्य

Bihar Sharif News : बिहार शरीफ में यातायात थाने के पास अचानक सड़क धंसने से अफरातफरी मच गई है. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अब सवाल उठ रहे हैं. लोगों ने बड़े हादसे की आशंका जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है.

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ शहर के यातायात थाना के सामने सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया. इसकी वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क धंसने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी है. साथ ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है. सड़क धंसने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है. खासकर ई-रिक्शा, दोपहिया और छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्य पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस क्षेत्र में सीवरेज और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े निर्माण कार्य कराए गए थे. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत भी की गई थी, लेकिन पहली ही अच्छी बारिश में सड़क धंस जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का आरोप है कि सड़क की भराई और पुनर्निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया. इसी वजह से बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया.

बड़े हादसे की आशंका, स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि यदि सड़क की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नगर निगम और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क धंसने के कारणों की जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाएगी. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी एजेंसी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : बेगूसराय में BSNL सिम का संकट, नया और डुप्लीकेट सिम नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >