बिंद में जनगणना प्रगणकों के साथ हुई समीक्षा बैठक

बिंद प्रखंड कार्यालय में बीडीओ जफरूद्दीन ने जनगणना प्रगणकों के साथ बैठक किया. इस बैठक मे जनगणना कार्यो का समीक्षा किया.

बिंद़ बिंद प्रखंड कार्यालय में बीडीओ जफरूद्दीन ने जनगणना प्रगणकों के साथ बैठक किया. इस बैठक मे जनगणना कार्यो का समीक्षा किया. जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. प्रर्यवेक्षको को जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता व सटीकता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है. एक घर भी छूटना नहीं चाहिए. घर की संख्या परिवार कि संख्या व मकान का स्वरूप कच्चा या पक्का का विवरण दर्ज करना अनिवार्य है. साथ ही मकान मालिक का नाम सुचीबद्ध किया जाना है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनगणना आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे. क्षेत्रों का सीमांकन व डिजिटल मैपिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है. जनगणना कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. सख्त लहजे में कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा. मौके पर रबिकांत गुप्ता, रबिशंकर प्रसाद व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >