बिहारशरीफ : घर पर चिपका था इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी के बाद राहुल हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर

बिहारशरीफ में राहुल हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस की दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. घर पर इश्तेहार चिपकाए जाने और कुर्की-जब्ती की चेतावनी के बाद आरोपी ने यह कदम उठाया.

Biharsharif Crime News : बिहारशरीफ के बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में हुए चर्चित राहुल हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी ने पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी गौरव कुमार, पिता स्व. श्रवण महतो, निवासी सदरपुर, ने बिहारशरीफ न्यायालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया. इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया.

लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी

बताया जाता है कि राहुल हत्याकांड में नामजद होने के बाद गौरव कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए बिंद पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के बीच आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया.

घर पर चिपकाया गया था इश्तेहार

इससे पहले पुलिस ने फरार आरोपी के सदरपुर स्थित घर एवं दरवाजे पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया था. इश्तेहार के माध्यम से आरोपी को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था.

Also Read : नालंदा के लाल का कमाल: सुब्रत शांडिल्य बनाएंगे कम लागत वाला स्वदेशी जेट इंजन और थ्री-डी कार्गो ड्रोन

आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की चेतावनी दी थी. गौरतलब है कि सदरपुर गांव में 26 वर्षीय राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मामले में पुलिस की दूसरी सफलता

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के प्राथमिक अभियुक्त सन्टी कुमार उर्फ मिरणाल कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब दूसरे नामजद आरोपी गौरव कुमार के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस को मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >