जेएनवी को हराकर रघुनंदन बॉयज क्लब ने बनाया फाइनल में जगह

शहर के स्टेट गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा है.

राजगीर. शहर के स्टेट गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा है. इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया है. उनके बीच शनिवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले. प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण सेमीफाइनल मुकाबला रहा, जिसमें रघुनंदन बॉयज क्लब, पंडितपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में न्यू गोल्डन स्टार क्लब, पंडितपुर, आजाद युवा क्लब, साइडपर, उत्सव क्लब नोनही, लगान युवा क्लब, वीरायतन, एसएस इंग्लिश स्कूल, बिहारशरीफ, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर, बिंबिसार युवा क्लब, अजातशत्रु नगर तथा रघुनंदन बॉयज क्लब, पंडितपुर की टीमें शामिल हैं. सभी टीमों ने जीत के लिए दमखम लगाया और खेल भावना का परिचय दिया. शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रघुनंदन बॉयज क्लब और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर की टीमें आमने-सामने थीं. मैच की शुरुआत से ही रघुनंदन बॉयज क्लब ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. लगातार गोल दागते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा. पूरे मैच के दौरान रघुनंदन बॉयज क्लब का पलड़ा भारी रहा. अंततः इस टीम ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को 8–0 के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इस मुकाबले में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी. मैच के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती, तालमेल और तकनीकी कौशल दर्शकों को खूब पसंद आया. रेफरी की भूमिका मोहम्मद नजमी, बिरजू राजवंशी, धीरज राजवंशी और भवेश ने निभाई, जिन्होंने खेल को निष्पक्ष और अनुशासित ढंग से संपन्न कराया. प्रतियोगिता के आयोजकों के अनुसार फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम का फैसला होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >