Sheikhapura News: मुन्नी देवी हत्याकांड पर गरमाई राजनीति: न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरी CPI

Sheikhapura News: शेखपुरा जिले में CPI ने मुन्नी देवी हत्याकांड में पीड़ित परिवार के लिए न्याय और आर्थिक मुआवजे का उठाया मुद्दा जानिए पूरी खबर नीचे

Sheikhapura News: (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिला में CPI के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सनैया पंचायत के विषहिया गांव पहुंचा. महिला स्वच्छता कर्मी मुन्नी देवी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली.

अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी हो

CPI नेता ने इस सम्बन्ध में SDPO डॉ राकेश कुमार से बात कर इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की. इसके साथ ही जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए की राशि मुआवजे के तौर पर दिए जाने एवं परिवार के सदस्यों को अस्थाई रोजगार दिए जाने की मांग की है.

सरकार पर हमला

सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि एनडीए की नई सरकार बनते ही शेखपुरा जिला समेत बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है, अपराध चरम पर है, सप्ताह भी नहीं गुजरता है कि हत्या लूट और गोलीबारी बड़े पैमाने पर हो जा रहा है. अपराधियों के सामने बिहार सरकार की प्रशासन वौना साबित हो रही है. शेखपुरा जिले के अंदर ही सनैया पंचायत के अंदर 10 दिनों में ही दो बड़ी घटनाएं घट गई.

Also Read: खूनी मंजर: जीजा-साली की मौत से दहला गांव, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >