राजकीय डिग्री कॉलेज : सात विषयों के पीजी पाठ्यक्रम में नामांकन शुरू, विद्यार्थियों को अब पटना-गया नहीं जाना पड़ेगा

राजगीर के राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए पटना या गया जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे विद्यार्थियों और उनके परिवारों को आर्थिक बचत के साथ-साथ उच्च शिक्षा के सुलभ अवसर मिलेंगे.

Rajgir Degree College : राजगीर के राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कॉलेज में भूगोल, गृह विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान के साथ भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (एमएलआईएस) जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर मिल रहा है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने यह जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई के लिए नामांकन लिया जा रहा है. पीजी पाठ्यक्रमों की शुरुआत को राजगीर की उच्च शिक्षा व्यवस्था के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति उपेन्द्र प्रसाद सिंह के इस निर्णय का यहां के बुद्धिजीवियों द्वारा स्वागत किया जा रहा है. इससे राजगीर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलेगा. विद्यार्थियों को पीजी की पढ़ाई के लिए पटना, गया या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे आवागमन, छात्रावास और अन्य खर्चों में बचत होने के साथ परिवार पर आर्थिक बोझ भी कम होगा.

प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने से विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के विकल्प बढ़े हैं. राजगीर अनुमंडल पहले से ही नालंदा विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों के कारण शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है. ऐसे में राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का संचालन क्षेत्र की शैक्षणिक गतिविधियों को और गति देगा.

कॉलेज प्रशासन का मानना है कि प्रतिष्ठित संस्थानों में सीट नहीं मिलने या अन्य कारणों से नामांकन से वंचित रह जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह बेहतर विकल्प साबित होगा. स्थानीय स्तर पर पीजी शिक्षा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में सुविधा मिलेगी. इससे खासकर ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. पीजी पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू होने से विद्यार्थियों में भी उत्साह है.

स्थानीय छात्रों ने इसे राजगीर के शैक्षणिक विकास के लिए अहम पहल बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का माहौल मजबूत होगा. विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >