विश्वकर्मा मोड़ से वीर कुंवर सिंह चौक तक बन रहा पीसीसी सड़क

हरनौत नगर पंचायत में विश्वकर्मा मोड़ से वीर कुंवर सिंह चौक तक 1.2 किमी लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

बिहारशरीफ. हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र के विश्वकर्मा मोड़ से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक 1.2 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग(कार्य हरनौत प्रमंडल) की देखरेख में जोर-जोर से किया जा है. हालांकि इस सड़क में विश्वकर्मा मोड़ की तरफ से पहले भी कार्य भी शुरू किया गया था. अब छूटे हुए पीसीसी सड़क का कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है. मानसून दस्तक दे चुका है अगर सड़क पूर्ण नहीं होती तो लोगों को आवागमन करने में पैदल भी चलना दुर्लभ हो सकता था. वहीं हरनौत नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह बताते हैं पहले यह सड़क जर्जर थी. उन्होंने कहा कि अब यह सड़क बनने से लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा होगी. कहा यह भले ही यह छोटी सड़क(विश्वकर्मा मोड़ से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक) है मगर इस रास्ते से होकर आम जनता से लेकर अफ़सर तक हर रोज आते-जाते हैं. जिसमें आदर्श थाना हरनौत,नगर पंचायत कार्यालय, नपं के आधार केंद्र ,प्रखंड सह अंचल मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालय, राज्य खाद्य निगम गोदाम, पैक्स गोदाम, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, 2 हाइस्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय, फुटबॉल स्टेडियम, वन विभाग के अस्थाई नर्सरी, जीवीका सीएलएफ आदि कार्यालय में आने-जाने के लिए लिंक रोड है. जहां अफसर से लेकर आमलोग अपनी-अपनी काम से आते-जाते हैं. इसके साथ ही गर्भवती महिला एवं बिमार को अस्पताल ले जाने में आसान होगी. इसके साथ ही बच्चे स्कूल तथा मजदूर कम टाइम में इस रास्ते से आयेंगे-जाएंगे. अब बारिश में साफ-सुथरी सड़क रहेगी. उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी श्री सिंह ने कहा कि निर्माणधीन सड़क के दोनों किनारे (गैप वाली जगह) में मिट्टी,बालू आदि भरकर फ्लाई ऐश ब्रिक नपं हरनौत के द्वारा बिछाया जाएगा।ताकि जलजमाव वाली जगहों पर मजबूत और टिकाऊ सड़क मिल सके.वहीं ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रशाखा-2 के कनिय अभियंता(जेई) कुमुद शेखर प्रसाद ने बताया कि तकरिबन 50 फिसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है. बाकि अधुरे कार्य को किया जा रहा है।इसके लिए प्राक्कलित राशि 58.241 लाख रुपए है. उन्होंने कहा कि इस योजना में 7 साल तक मेंटेनेंस करने का कार्य भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >