पावापुरी फ्लाइओवर में दरार, ट्रैफिक वन-वे होने से बिहारशरीफ-गया जी-नवादा रूट पर लगा लंबा जाम

Bihar Sharif News: एनएच-20 पर स्थित पावापुरी फ्लाईओवर में दरार और कंक्रीट का मलबा गिरने के बाद एहतियातन ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया है. इससे बिहारशरीफ, नवादा और गया मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है. लोगों ने फ्लाईओवर के स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट की मांग की है.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर स्थित पावापुरी फ्लाईओवर की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. पुल के एक हिस्से में दरार दिखने और कुछ दिन पहले कंक्रीट का मलबा गिरने के बाद एहतियातन ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया है. इससे रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है.

पुल के एक हिस्से को किया गया बंद

वन-वे ट्रैफिक से एनएच-20 पर लंबा जाम, एंबुलेंस भी जाम में फंसी

यह फ्लाईओवर बिहारशरीफ, नवादा, गया समेत कई जिलों को जोड़ने वाला अहम मार्ग है. यहां से हर दिन यात्री बसें, मालवाहक ट्रक, एंबुलेंस और निजी वाहन गुजरते हैं. वन-वे व्यवस्था लागू होने से लंबी कतारें लग रही हैं. लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दोगुना समय लग रहा है. जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों की जान पर भी बन आ रही है.

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, फ्लाईओवर की मजबूती पर जताई चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल में बार-बार तकनीकी खामी सामने आना चिंता का विषय है. लोगों का मानना है कि यह सिर्फ मरम्मत का मामला नहीं, बल्कि हजारों लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. सिर्फ क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करना काफी नहीं होगा.

बंद हिस्से की तस्वीर

स्वतंत्र एजेंसी से ऑडिट कराने की मांग

नागरिकों ने विभाग से मांग की है कि पूरी संरचना का स्वतंत्र एजेंसी से तकनीकी ऑडिट कराया जाए, ताकि पुल की असल मजबूती का पता चल सके. साथ ही मरम्मत पूरी होने तक पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए.

हादसों से बचाव के लिए नियमित निरीक्षण जरूरी

लोगों का कहना है कि पुल जैसी महत्वपूर्ण संरचनाओं का समय पर निरीक्षण और रखरखाव बेहद जरूरी है. इससे हादसों को टाला जा सकता है और लोगों का भरोसा भी बना रहेगा. फिलहाल सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फ्लाईओवर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर सामान्य यातायात कब बहाल होता है.

Also Read : नालंदा समेत कई जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >