biharsharif news. पथलाफर के युवक की चेन्नई में हत्या, डेढ़ साल के बेटे का भी शव बरामद

आठ दिन पहले चेन्नई में प्राइवेट गार्ड की नौकरी करने गया था युवक, पत्नी का नहीं मिल सका है सुराग

शेखपुरा. आठ दिन पहले चेन्नई में प्राइवेट गार्ड की नौकरी करने गये युवक और उसके डेढ़ साल के पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना में मृतक की पहचान शेखपुरा थाना क्षेत्र के पथलाफर गांव निवासी फुकन यादव के छोटे पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है. हालांकि मृतक युवक की पत्नी का सुराग फिलहाल नहीं मिल सका है. घटना के बाद चेन्नई के अरियार थाना पुलिस ने अरियार शहर के ही कूड़े के ढेर से शव को जब्त कर शेखपुरा स्थित मृतक के गांव भेज दिया है. घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि हत्या की घटना रविवार को ही अंजाम दिया गया था. मृतक के शव को एक बैग में कस कर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया था. मोबाइल बंद होने और किसी प्रकार संपर्क नहीं होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका थी. इधर मृतक के बड़े भाई सौरभ कुमार भी अपने भाई के शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था. तभी कूड़े के देर में शव के साथ मिले आधार से मृतक की पहचान हुई और उनके भाई को पुलिस ने हत्या की जानकारी दी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को उनके बड़े भाई के साथ शेखपुरा भेज दिया. हालांकि बुधवार को मृतक का शव गांव पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र का शव भी बरामद होने की सूचना चेन्नई पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई है. घटना के बाद शेखपुरा पुलिस की सुरक्षा में शव को पथला पर ले जाया गया. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारों ने बताया कि नालंदा जिले के सुखानंद बहुआरा में युवक की शादी 4 साल पहले हुई थी. ससुराल के ही पड़ोस के गांव के एक युवक ने प्राइवेट जॉब दिलाने की बात कह कर मृतक को उसकी पत्नी और बच्चे के साथ चेन्नई जाने की सलाह दी थी. रविवार को ही घटना के बाद इस मामले में कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >