पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का तीन दिवसीय नालंदा दौरा, पंचायत योजनाओं की करेंगे जमीनी पड़ताल

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश गुरुवार से तीन दिवसीय नालंदा दौरे पर हैं। इस दौरान वे विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण कर पंचायती राज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

Nalanda Panchayati Raj Minister Visit : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का तीन दिवसीय नालंदा दौरा गुरुवार 9 जुलाई से शुरू हो रहा है. मंत्री 11 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण करेंगे. इस दौरान वे पंचायती राज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे.

अलर्ट मोड पर प्रशासन

मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. जिला पदाधिकारी उदिता सिंह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सुबह से ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, भ्रमण कार्यक्रम, विभागवार तैयारियों, विकास योजनाओं की प्रगति, निरीक्षण स्थलों की व्यवस्थाओं और अधिकारियों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी.

पंचायत योजनाओं और विकास कार्यों का होगा निरीक्षण

दौरे के दौरान मंत्री पंचायत सरकार भवनों, ग्रामीण विकास कार्यों, जल-जीवन-हरियाली अभियान और पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा वे पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे.

Nalanda Panchayati Raj Minister Visit : मंत्री बनने के बाद पहला आधिकारिक नालंदा दौरा

बताया जा रहा है कि पंचायती राज मंत्री बनने के बाद यह दीपक प्रकाश का नालंदा का पहला आधिकारिक दौरा है. ऐसे में इसे प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि राजनीतिक हलकों में भी इस दौरे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है.

विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मंत्री के दौरे को लेकर सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि मंत्री के समक्ष विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की जाए और निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रहे. प्रशासन का मानना है कि इस दौरे से पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी तथा विभागीय कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा.

Also Read : अब भीख नहीं, मिलेगा रोजगार, नालंदा के 1211 भिक्षुकों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kanchan kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >