चुनावी प्रचार थमा और अब चलेगा जांच अभियान

जिले के पहले चरण के सातों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया.

बिहारशरीफ. जिले के पहले चरण के सातों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया. इसके साथ ही प्रशासन ने सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के होटलों, लॉज और अस्थायी ठिकानों को खाली कराने के निर्देश जारी किए हैं. अब इन स्थलों और मतदान से जुड़े सभी गतिविधियों की व्यापक जांच शुरू होगी. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर अधिकारियों की तैनाती की है और संदिग्ध लोगों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 68 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस और केंद्रीय बल तैनात किये हैं. इसके अलावा, दीवारों पर लगे पोस्टरों और मोटरबोट पर चल रही रैलियों पर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी. सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की सख्त नजर है. विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता संख्या विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदाता संख्या बिहारशरीफ 445 3,88,918 हरनौत 401 3,19,178 राजगीर 381 2,98,967 इस्लामपुर 390 3,02,183 हिलसा 389 3,04,088 नालंदा 389 3,25,148 अस्थावां 370 3,04,385 कुल 2,765 22,42,867

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >