Nalanda News : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार की सुबह में संचालित नंदलाल जनरल स्टोर में बीती रात चोरी की घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
दुकान संचालक को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलना
दुकान संचालक नंदलाल पासवान ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है. सूचना मिलने पर जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था.
नकद और सामान की चोरी का खुलासा
गल्ले की जांच करने पर उसमें रखे करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले. इसके अलावा दुकान से लगभग 50 से 60 हजार रुपये मूल्य के सामान की भी चोरी कर ली गई थी. पीड़ित नंदलाल पासवान ने बताया कि बीते एक महीने के दौरान थाना क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी घटना है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है.
थाना अध्यक्ष द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.
पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
Also Read : गया जी : रेलवे कर्मचारियों के आश्रित पुत्रों के लिए राहत, 21 साल के बाद भी मिलेगी मेडिकल सुविधा
