जिले में पहली बार होगी नीट की परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा 4 मई को आयोजित किये जाने वाले नीट परीक्षा को लेकर शेखपुरा डीएम आरिफ अहसन एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया.

शेखपुरा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा 4 मई को आयोजित किये जाने वाले नीट परीक्षा को लेकर शेखपुरा डीएम आरिफ अहसन एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया. गौरतलब है कि नीट परीक्षा को लेकर पहली बार शेखपुरा जिले में कोई परीक्षा केंद्र चिन्हित किया गया है. शेखपुरा जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को अपराहन 02.00 बजें से 05.00 बजें तक परीक्षा आयोजित की जायेंगी. इसी को लेकर डीएम-एसपी द्वारा विधि-व्यवस्था को लेकर उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया गया. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों का संयुक्त संबोधन कार्यक्रम में आवश्यक दिशा निर्देश उनके द्वारा दिए गए .उक्त परीक्षा कदाचारमुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक हो इसके लिए परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी ,गश्ती-सह-उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. कार्यपालक दंडाधिकारी आमोद राज एवं जिला समन्वयक स्वच्छता रोहन कुमार को स्टैटिक दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए निदेश दिया गया कि परीक्षा केंद्र पर ही सभी परीक्षार्थियों की अच्छी तरह से जांच कर ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति देंगे. कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ किसी प्रकार का चीट पूर्जा, इलेक्ट्रानिक उपकरण या अन्य अवांछित सामग्री परीक्षा भवन के अंदर नहीं ले जा सकेगें. जिला योजना पदाधिकारी आशीष कुमार पांडेय को जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है, उन्हें निर्देशित किया गया है कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के लिए सीटी कॉर्डिनेटर ,केंद्राधीक्षक एवं सशस्त्र पुलिस बल की उपस्थिति में संयुक्त रूप से संबंधित बैंक से प्रश्न पत्र लेकर ससमय परीक्षा केंद्र पर पहुंचाएंगे. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के पहुॅचने का समय 11.00 बजें पूर्वा॰ से 01.30 बजें अप॰ तक निर्धारित है. इस निर्धारित अवधि के पश्चात् किसी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा.अभ्यर्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड , फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं 03 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अंदर जायेगे इसके अलावा अन्य सामग्री ले जाना वर्जित है. कल के परीक्षा में शेखपुरा जिला अंतर्गत कुल 408 अभ्यर्थियों के द्वारा भाग लिया जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार नीट परीक्षा अवधि में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा परीक्षा कदाचारमुक्त सफलतापूर्वक संचालन हेतु परीक्षा केंद्र पर सत्त भ्रमणशील रहेंगे तथा विभागीय निदेश के आलोक में आवश्यक संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई भी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >