राजगीर. राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डीग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने के आलोक में इस कार्यालय के आदेश संख्या-103 दिनांक-22.04.2025 द्वारा राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी के संचालन का समय प्रातः 06:00 बजे से अपराहन 2:00 तक निर्धारित किया गया था. वर्तमान में मौसम की सामन्यता को देखते हुये राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी पूर्व की भाँति सामान्य रूप से संचालित रहेगी. पर्यटकों के परिभ्रमण हेतु जू सफारी एवं नेचर सफारी का समय प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक रहेगा. rajgirsafari.bihar.gov.in के आधिकारीक साईट से जू एवं नेचर सफारी का ऑन लाईन के माध्यम से एवं जू सफारी के 05 न० पार्किंग अवस्थित टिकट काउण्टर से ऑफ लाईन के माध्यम से टिकट प्राप्त कर सकते हैं. वन प्रमंडले पदाधिकारी, नालन्दा वन प्रमंडल, बिहारशरीफ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
