नालंदा में ठनके की चपेट में आने से युवक की मौत, पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा

Nalanda News : नालंदा जिला के राजगीर में आंधी, गरज और तेज बारिश के दौरान राजगीर थाना क्षेत्र में गिरे ठनके ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. ठनके की चपेट में आने से पंडितपुर निवासी वीरेंद्र यादव के 35 वर्षीय पुत्र राकेश यादव की मौत हो गयी.

Nalanda News : (रामविलाश) नालंदा जिला के राजगीर में आंधी, गरज और तेज बारिश के दौरान राजगीर थाना क्षेत्र में गिरे ठनके ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. ठनके की चपेट में आने से पंडितपुर निवासी वीरेंद्र यादव के 35 वर्षीय पुत्र राकेश यादव की मौत हो गयी.

घटना राजकीय डिग्री कॉलेज के समीप हुई थी. जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की है. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर सीओ, राजगीर अनुज कुमार ने शुक्रवार की रात ही मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की पत्नी बबिता देवी को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंप दिया है. प्रशासन की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिया गया है.

मवेशी लेकर लौट रहा था तभी गिरा ठनका

मृतक के परिजनों, ग्रामीण गोलू यादव एवं अन्य ने बताया कि राकेश यादव मवेशी लेकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के बीच वज्रपात हुआ. वह उसकी चपेट में आ गये. आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. पत्नी बविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है. गांव में घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पास पड़ोस के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

Also Read : नालंदा में सब्जी के खेत में अचेत अवस्था में मिला युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >