14 घंटे में नालंदा पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का खुलासा, हथियार और कैश के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

Nalanda News : नालंदा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 14 घंटे के भीतर लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही लूटी गई नकदी, मोबाइल, हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

Nalanda News : (अमर वर्मा) नालंदा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 14 घंटे के भीतर लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही लूटी गई नकदी, मोबाइल, हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

दुकानदार से हुई थी कैश और मोबाइल की लूट

जानकारी के अनुसार 23 मई को सारे थाना क्षेत्र में एक स्थानीय दुकानदार से अपराधियों ने 45 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया था. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. पीड़ित द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई.

फोरेंसिक जांच और तकनीकी इनपुट से खुला राज

घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. तकनीकी इनपुट और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी की गई. जांच के दौरान पुलिस ने पूरे गिरोह का पता लगा लिया और एक-एक कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

लूट की रकम, हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए 43 हजार रुपये नकद, पीड़ित का मोबाइल, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है.

लाइनर बना ग्राहक, पुलिस ने किया खुलासा

डीएसपी सदर-1 संकेत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस पूरे मामले में ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने लाइनर की भूमिका निभाई थी. वह ग्राहक बनकर दुकानदार की गतिविधियों की जानकारी अपराधियों तक पहुंचा रहा था. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

घटना के महज 14 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा होने से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है. स्थानीय लोगों ने नालंदा पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में सुबह 8 बजे खुलती है ओपीडी, लेकिन 9 बजे तक बंद रहता है दवा काउंटर, व्यवस्था से मरीज परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >