नालंदा के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कल अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Nalanda News : नालंदा जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 30 मई को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इस बार कार्यक्रम का मुख्य विषय बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण रखा गया है. संगोष्ठी को लेकर जिले के सभी विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अभिभावकों को विद्यालय पहुंचने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है.

(बिहारशरीफ, नालंदा से कुमार उज्ज्वलानंद गिरि की रिपोर्ट)

Nalanda News : नालंदा जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 30 मई को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इस बार कार्यक्रम का मुख्य विषय बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण रखा गया है. संगोष्ठी को लेकर जिले के सभी विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अभिभावकों को विद्यालय पहुंचने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है.

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर होगी विशेष चर्चा

समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. शाहनवाज ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ उनका मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत होना भी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि अभिभावक अक्सर बच्चों को स्कूल भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेते हैं, जबकि बच्चों को परिवार से संवाद, समय, प्रेम और समझ की भी आवश्यकता होती है.

संगोष्ठी में शिक्षक अभिभावकों के साथ बच्चों के व्यवहार, मानसिक तनाव, भावनात्मक विकास और सकारात्मक माहौल को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे. अभिभावकों को यह समझाया जाएगा कि बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उनका शारीरिक स्वास्थ्य और शिक्षा.

बेहतर अभिभावक और छात्र होंगे सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन देने वाले एक अभिभावक को ‘पेरेंट्स ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ का सम्मान दिया जाएगा.

इसके अलावा विद्यालयों में सुझाव एवं शिकायत पंजी भी रखा जाएगा, जिसमें अभिभावकों की राय और शिकायत दर्ज कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा.

अभिभावकों को दिए जाएंगे जरूरी सुझाव

संगोष्ठी में अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, घर में पढ़ाई के लिए शांत वातावरण उपलब्ध कराने और गृहकार्य पर नजर रखने की अपील की जाएगी. साथ ही बच्चों के मोबाइल और टेलीविजन के सीमित उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा.

सामूहिक संकल्प के साथ होगा कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम में सभी अभिभावकों को सामूहिक रूप से यह संकल्प दिलाया जाएगा कि वे बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े और पौष्टिक भोजन के साथ प्रतिदिन विद्यालय भेजेंगे, उनकी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और प्यार व धैर्य के साथ उनकी भावनाओं को समझेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >