नालंदा में स्कूल से लौट रहे मासूम की मौत के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने सौंपा 4 लाख का चेक

Nalanda News : नालंदा जिले के सदर प्रखंड स्थित छज्जू मोहल्ला में बेटे को खो चुके एक परिवार को राज्य सरकार ने आर्थिक संबल प्रदान किया है. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने मृतक मो. जैद की माता हेना प्रवीण को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है.

(बिहारशरीफ, नालंदा से कुमार उज्जवलानंद गिरि की रिपोर्ट)

Nalanda News : नालंदा जिले के सदर प्रखंड स्थित छज्जू मोहल्ला में बेटे को खो चुके एक परिवार को राज्य सरकार ने आर्थिक संबल प्रदान किया है. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने मृतक मो. जैद की माता हेना प्रवीण को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है.

स्कूल से लौटते वक्त हुई थी मासूम की दर्दनाक मौत

कुछ दिनों पूर्व स्कूल से पढ़कर घर लौटने के दौरान मो. जैद की पानी में डूबने से मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. सरकार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिसे मंत्री श्रवण कुमार ने स्वयं पीड़ित परिवार को सौंपा.

‘दुख की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं’

सहायता राशि वितरण के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा बिहार सरकार और वे व्यक्तिगत रूप से परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि किसी बेटे की असामयिक मृत्यु की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन यह सहायता राशि परिवार को आर्थिक मजबूती देने का काम करेगी.

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है और राहत राशि का उद्देश्य संकट की घड़ी में परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है.

अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा पीड़ित परिवारों से जुड़े मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को राहत पाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन हर स्तर पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करे.

कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर गुलरेज अंसारी, प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, युगल किशोर मुखिया, विश्वास सिंह, संजय प्रसाद कुशवाहा, मंटू कुशवाहा, संजय राम, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Also read : शेखपुरा में डीएम ने सुनी लोगों की शिकायतें, ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में पहुंचे 19 मामले का मौके पर हुआ निपटारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >