नालंदा में भीषण अगलगी, 30 लाख का फर्नीचर गोदाम जलकर राख

Nalanda News : बिहारशरीफ के बिहार थाना क्षेत्र से मंगलवार देर रात बड़ी घटना सामने आई, जहां वार्ड नंबर 32 के बनौलिया मोहल्ले में एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Nalanda News : (सुनील कुमार) बिहारशरीफ के बिहार थाना क्षेत्र से मंगलवार देर रात बड़ी घटना सामने आई, जहां वार्ड नंबर 32 के बनौलिया मोहल्ले में एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आसमान छूती लपटों से दहशत में आए लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. गोदाम से उठ रही ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं. आग की तपिश आसपास के मकानों तक पहुंचने लगी, जिससे लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए.

लाखों का फर्नीचर और लकड़ियां जलकर राख

गोदाम में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर, लकड़ियां और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गए. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अगलगी में करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

लोन लेकर शुरू किया था कारोबार

गोदाम संचालक मोहम्मद राजा ने बताया कि उन्होंने 5 लाख रुपये का लोन लेकर फर्नीचर का कारोबार शुरू किया था. मंगलवार देर रात उनके भाई के मोबाइल पर फोन आया कि गोदाम में आग लगी हुई है. सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो पूरा गोदाम धू-धू कर जल रहा था.

दमकल की तीन यूनिट ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन छोटी यूनिट मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के घरों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना अध्यक्ष दीपक सम्राट मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : नवादा में ग्रामीण सड़क बनी ‘मौत का ओवरलोड’ क्षमता से अधिक लोड करके हाईवा और ट्रैक्टर खुलेआम दौड़ रहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >