नालंदा में अचार बेचने निकले बुजुर्ग की सड़क पर गिरते ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

Nalanda News : नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र स्थित आताराम चक गांव के मोड़ पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

(नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

Nalanda News : नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र स्थित आताराम चक गांव के मोड़ पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की हुई पहचान, परिवार में मचा कोहराम

मृतक की पहचान आताराम चक गांव निवासी स्वर्गीय जदू राम के 60 वर्षीय पुत्र अखिलेश राम के रूप में की गई है. अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

गली-गली सामान बेचकर चलाते थे परिवार का गुजारा

मृतक के पुत्र ने रविवार सुबह बताया कि उनके पिता गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर कभी सब्जी, कभी घरेलू सामान तो कभी अन्य वस्तुएं बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. शनिवार को भी वे घर से आम का अचार बेचने के लिए निकले थे.

अचानक बिगड़ी तबीयत, सड़क पर गिर पड़े बुजुर्ग

परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के बाद आताराम चक मोड़ के पास अचानक अखिलेश राम को चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़े. घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें इलाज के लिए एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी शोक का माहौल बन गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

मौत की सूचना मिलते ही एकंगरसराय थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तबीयत बिगड़ने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Also Read : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कड़, चालक की मौके पर मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >