बाल काटने के ₹70, शेविंग के लगेंगे ₹50, एक सितंबर से नाई संघ का रेट बढ़ाने का ऐलान

नालंदा में 1 सितंबर से बाल कटवाना और शेविंग कराना महंगा हो जाएगा. नाई संघ ने महंगाई के कारण सैलून सेवाओं की नई दरें लागू करने का फैसला लिया है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

Saloon Rate Hike : बढ़ती महंगाई के बीच नालंदा में बाल कटवाना और शेविंग कराना अब महंगा होगा. सोहसराय स्थित नाई संघ सभागार में मंगलवार देर शाम अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 90 से अधिक सैलून संचालकों ने भाग लिया. इसमें 1 सितंबर 2026 से सैलून सेवाओं की नई दर लागू करने का निर्णय लिया गया.

जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सैलून का किराया, बिजली बिल, ब्लेड, क्रीम, शैंपू और अन्य सामग्री की कीमतें बढ़ने के कारण शुल्क में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. अब ये होंगी नई दरें -

बाल कटिंग60 से बढ़कर 70 रुपये
शेविंग40 से बढ़कर 50 रुपये
फोम शेविंग90 रुपये
हेड एवं फेस मसाज250 रुपये
फेशियल600 रुपये
हेयर स्पा750 रुपये

जिले में हैं 26 हजारे से अधिक नाई की दुकानें

जिला संयोजक एवं शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि नालंदा में अनुमानतः 26 हजार से अधिक नाई की दुकानें हैं. वर्षों से दरों में उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ था.

उन्होंने बताया कि बिहार में केशकला बोर्ड के गठन, रेलवे स्टेशनों पर रियायती दर पर सैलून आवंटित करने तथा प्रत्येक वार्ड में नाई समाज के लिए छौर शेड बनाने की मांग की गई है.

ये लोग भी रहे मौजूद

बैठक में उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अकेला, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार, विधि सलाहकार सुवोध कुमार, जिला निगरानी अध्यक्ष विक्रम कुमार, महासचिव प्रमेन्द्र शर्मा, अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रसाद, सूचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर, सचिव जनार्दन ठाकुर, सुधीर कुमार शर्मा, भीम ठाकुर, नंदकिशोर कुमार, अजय कुमार शर्मा और अशोक शर्मा मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >