नालंदा के शीतला मंदिर तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच जारी

Nalanda Crime News: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मघड़ा शीतला मंदिर के तालाब में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Nalanda Crime News : (सुनील कुमार)
नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मघड़ा शीतला मंदिर के तालाब में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सुबह ग्रामीणों ने देखा तालाब में तैरता शव

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने मंदिर परिसर स्थित तालाब में एक शव को पानी के ऊपर तैरते देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना दीपनगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच-पड़ताल शुरू की.

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष, पहचान अब तक नहीं

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है. हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों और स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है.

डूबने से मौत की आशंका, जांच जारी

दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का लग रहा है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है. शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि पहचान होने पर परिजनों को सौंपा जा सके. निर्धारित अवधि तक पहचान नहीं होने की स्थिति में प्रशासन द्वारा नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा.

पहचान को लेकर पुलिस कर रही प्रयास

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >