सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ ऑफिस के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक अन्य जख्मी हो गये.

बिहारशरीफ. दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ ऑफिस के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक अन्य जख्मी हो गये. मृतका की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के शामावाद गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रूबी देवी के रूप में की गयी है. जख्मी दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अरविंद प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रामचंद्रपुर से कंचनपुर जा रहे थे और इसी दौरान रास्ते में सड़क हादसे की घटना हुई. घटना की सूचना के उपरांत मौके पर पहुंची दीपनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >